Indian Railways/IRCTC:रेलवे का बड़ा फैसला 29 अप्रैल से बिहार स्पेशल 46 ट्रेन केंसिल


Indian Railways/IRCTC: बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर (Bihar Coronavirus Update) अब ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) ने राज्य में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एक साथ 23 जोड़ी यानी 46 ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. ये सभी कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ये सभी ट्रेनें 29 अप्रैल के बाद नहीं चलेंगी. इसके लिए कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जहां लोग एक ओर ट्रेन में कम सफर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसमें यात्रा करने वाले यात्री संक्रमित नहीं हो.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में चलने वाली 23 जोड़ी मेमू, डेमू, इंटरसिटी और अन्‍य पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ये सभी ट्रेनें 29 अप्रैल के बाद नहीं चलेंगी.
कैंसिल की गई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट:

1. 05253/05254- मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र -मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

2. 05215/05216- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
3. 05257/05258- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

4. 05259/05260- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

5. 05261/05262-मुजफ्फरपुर-रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

6. 05256/05255-समस्तीपुर-मुजप्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

7. 05519/05520- वैशाली-सोनपुर-वैशाली डेमू पैसेजर स्पेशल

8. 03217/03218-बरौनी-दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल

9. 03283/03284- पटना-बरौनी-पटना पाटलिपुत्र

10. 03233/03234- राजगीर-दानापुर-राजगीर इंटरसिटी स्पेशल

11. 03243/03244-पटना-भभुआ रोड -पटना स्पेशल (वाया-गया)

12. 03208/03207-पं दीन दयाल उपाध्याय जं-बक्सर -पं दीन दयाल उपाध्याय जं. मेमू पैसेंजर स्पेशल

13. 03204/03203-पटना-पं दीन दयाल उपाध्याय जं-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल

14. 03356/03355-गया-किऊल-गया मेमू पैसेजर स्पेशल

15. 03645/03646-दिलदालनगर-तारीघाट-दिलदालनगर पैसेंजर स्पेशल

16. 03263/03264-पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल

17. 05230/05229-सहरसा-बड़हरा कोठी-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल

18. 05238/05237-बड़हरा कोठी-बनमंखी-बड़हरा कोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल

19. 05209/05210-रक्सौल-नरकटिगंज-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल

20. 05591/05592-दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल

21. 05219/05220-दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल

22. 05279/05280-दरभंगा-झंझारपुर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल

23. 05265/05266-दरभंगा-पाटलिपुत्र-दरभंगा पाटलिपुत्र

ईसीआर के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

बता दें कि पिछली बार कोरोना संक्रमण के मामलों के मामले आने के बाद रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया था. इस बार भी कुछ राज्य ट्रेनों का परिचालन जारी रखने को लेकर आपत्ति जता चुके हैं. ऐसे में यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है.

Comments

Popular posts from this blog

पप्पू यादव सुबह -सुबह पहुंचे पटना के ESIC हॉस्पिटल ,सामने आया सच 500 बेड बता कर 40 बेड पर ही चल रहा कोरोना इलाज