Posts

पप्पू यादव सुबह -सुबह पहुंचे पटना के ESIC हॉस्पिटल ,सामने आया सच 500 बेड बता कर 40 बेड पर ही चल रहा कोरोना इलाज

Image
  बिहार में कोरोना की कहर जारी है. कोरोना के कहर के बीच लोग अस्पतालों से लेकर बेड, दवाई और ऑक्सिजन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं.पटना के बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल बहुत ही खराब है. इस अस्पताल में 40 मरीजों का ही इलाज चल रहा है. इसी दौरान जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने डीआरडीओ द्वारा संचालित बिहटा के ESIC हॉस्पिटल का आज पप्पू ने दौरा किया. और के हालात से लोगों को अवगत कराया पप्पू यादव ने कहा कि यहां के हालात बेहद खराब हैं. यहां रेड जोन में भी साफ सफाई नहीं है, तो कहीं लोग जमीन पर सोने को मजबूर हैं. नीतीश कुमार और मंगल पांडेय कर क्या रहे हैं इतने दिनों से. हॉस्पिटल भूत खाना बना हुआ है और चिकित्सा कर्मी व अस्पताल प्रबंधन के लोग यहां से नदारद हैं. यहां की स्थिति तो और भी खराब है. पप्पू यादव ने कहा कि यह अस्पताल मौत की कुंआ है. NMCH से इस अस्पताल का बुरा हाल है. यहां एक भी डॉक्टर नहीं है, सिर्फ आर्मी का एक डॉक्टर हैं, जो लोगों का इलाज कर रहे है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,801 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 89,660 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य वि...

Indian Railways/IRCTC:रेलवे का बड़ा फैसला 29 अप्रैल से बिहार स्पेशल 46 ट्रेन केंसिल

Image
Indian Railways/IRCTC: बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर (Bihar Coronavirus Update) अब ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) ने राज्य में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एक साथ 23 जोड़ी यानी 46 ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. ये सभी कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ये सभी ट्रेनें 29 अप्रैल के बाद नहीं चलेंगी. इसके लिए कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जहां लोग एक ओर ट्रेन में कम सफर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसमें यात्रा करने वाले यात्री संक्रमित नहीं हो. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में चलने वाली 23 जोड़ी मेमू, डेमू, इंटरसिटी और अन्‍य पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ये सभी ट्रेनें 29 अप्रैल के बाद नहीं चलेंगी. कैंसिल की गई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट: ...